फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur: Elderly woman murdered with an axe; nephew accused

सीतापुर: कुल्हाड़ी से प्रहार कर बुजुर्ग महिला की हत्या, भतीजे पर आरोप, मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा आरोपी

Fri, 16 Oct 2026 11:25 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 16 Oct 2026 11:25 AM IST
सार

सीतापुर में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Sitapur: Elderly woman murdered with an axe; nephew accused
कुल्हाड़ी से प्रहार कर बुजुर्ग महिला की हत्या - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र के सुजौलिया गांव में शुक्रवार को 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी गई। वारदात का आरोप गांव के ही रहने वाले महिला के भतीजे प्रदीप उर्फ शंभू पर है। घटना के समय महिला के परिजन खेतों की ओर गए हुए थे। हत्या की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


सुजौलिया गांव निवासी रामदेवी (60) पत्नी श्रीराम घर पर थीं। इसी दौरान उनके भतीजे प्रदीप उर्फ शंभू पुत्र घनश्याम ने कथित तौर पर उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में रामदेवी की मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य खेतों की ओर गए हुए थे। ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जाता है। वह घर से भी बहुत कम बाहर निकलता था। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed