{"_id":"6ad271f641c13f3a660aeecc","slug":"special-holiday-on-october-23-for-voting-sitapur-news-c-102-1-slko1037-165992-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मतदान के लिए 23 अक्तूबर को विशेष अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मतदान के लिए 23 अक्तूबर को विशेष अवकाश
Sat, 17 Oct 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक और खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 में मतदान करने के लिए पात्र कर्मचारियों को 23 अक्तूबर को विशेष आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा। इससे संबंधित मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष चौधरी ने बताया कि मतदान दिवस पर विशेष आकस्मिक अवकाश की सुविधा अनुमन्य की गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार प्रदेश के पांच खंड स्नातक और छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव होना है। उन्होंने बताया कि संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के वैध मतदाता ऐसे कर्मचारी, जिन्होंने विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है, इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। ताकि कोई पात्र कर्मचारी मतदान से वंचित न रहे। (संवाद)