फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Performer in a 'jhanki' (tableau) dies from electric shock during a Bhagwat event

Sitapur News: भागवत में झांकी कलाकार की करंट से मौत

Sat, 17 Oct 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 17 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Performer in a 'jhanki' (tableau) dies from electric shock during a Bhagwat event
मिश्रिख। टिकरा गांव में बृहस्पतिवार रात भागवत कथा के दौरान करंट लगने से हरदोई जिले के टड़ियावां थाना क्षेत्र के गजाधरपुर गांव निवासी मोहित कुमार (30) की मौत हो गई। वह कथा में झांकी प्रस्तुत करने आए थे। सीओ विशाल गुप्ता ने बताया कि मिश्रिख इंस्पेक्टर प्रदीप को करंट लगने की सूचना मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार टिकरा गांव में बृहस्पतिवार से भागवत कथा का शुभारंभ हुआ था। भजन गायन और झांकी प्रस्तुत करने के लिए मोहित कुमार भी आए थे। रात में वह मोबाइल चार्ज करने के लिए तार लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट लगने से वह झुलस गए। लोग उन्हें सीएचसी मिश्रिख ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed