फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur: Bikes collide head to head, wedding happiness turns into mourning, five people seriously injured, one

सीतापुर: आमने सामने भिड़ी बाइकें, शादी की खुशियां मातम में बदली, पांच लोग गंभीर घायल, एक की मौत

Sun, 16 Feb 2025 07:41 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सीतापुर
अमर उजाला संवाद, सीतापुर Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 16 Feb 2025 07:41 AM IST
सार

Road accident in Sitapur: सीतापुर में शनिवार की रात दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, वहीं पांच लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Sitapur: Bikes collide head to head, wedding happiness turns into mourning, five people seriously injured, one
हादसे में एक व्यक्ति की हुई मौत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 सीतापुर जिले के थाना मछरेहटा क्षेत्र के जलालपुर मार्ग पर शनिवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल हुए लोगों में दो सगी बहनें, उनका भतीजा और दो अन्य युवक शामिल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए मछरेहटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां एक किशोर  को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। वहीं हालत गंभीर होने पर युवती व अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बता दें कि इस दुर्घटना ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। घायलों में शामिल मोहिनी पाल की रविवार 17 फरवरी को शादी होनी थी। इसमें मोहिनी के भतीजे दिवांशु पाल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


शादी की खरीदारी से लौटते समय हुआ हादसा
शनिवार शाम करीब सात बजे ग्राम पंचायत इटौवा निवासी मोहिनी पाल (25) अपनी बहन रोहिणी पाल(28) और भतीजे दिवांश पाल(14) के साथ शादी की खरीदारी करने के बाद मछरेहटा से अपने गांव वापस लौट रही थी। तीनों लोग एक ही बाइक पर सवार थे। रास्ते में जैसे ही वे जटपुरवा के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर काशीपुर निवासी इंद्रजीत(35)  और गुजरा निवासी रविंद्र यादव (28)  सवार थे। यह दोनों राजगांव कांटा पर  मशीन चलाने का काम करते थे और अपने कार्यस्थल से मछरेहटा वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


हादसे में पांच लोग हुए गंभीर रूप से घायल
इस भीषण टक्कर में बाइकें  बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सभी सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।  चिकित्सकों ने सभी घायलों की स्थिति गंभीर बताई और बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही घायलों के परिवार वाले अस्पताल पहुंच गए, जहां माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी वाले घर में छाया मातम
इस हादसे ने सबसे अधिक असर मोहिनी पाल के परिवार पर डाला, जिनकी अगले दिन यानी रविवार को शादी होनी थी। परिवाए रो-रोकर बेहाल हो गए। घर में जहां शादी की रस्मों की गूंज होनी थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है। 

तेज रफ्तार और लापरवाही बनी हादसे की वजह?
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सड़क पर दोनों ओर से आ रही मोटरसाइकिलें तेज गति में थीं, जिसके चलते ड्राइवरों को अचानक संतुलन बनाना मुश्किल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed