फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur: A tractor trolley loaded with sugarcane and a pickup collided, a massive fire broke out, the driver s

सीतापुर : गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली व पिकअप की भिड़ंत, लगी भीषण आग, ड्राइवर ने इस तरह बचाई जान

Thu, 14 Nov 2024 07:28 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सीतापुर
अमर उजाला संवाद, सीतापुर Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 14 Nov 2024 07:28 AM IST
सार

Accident in Sitapur: यूपी के सीतापुर जिले में बुधवार की देर रात ट्रैक्टर और पिकअप में भिड़ंत हो गई। इस घटना से पिकअप में आग लग गई। हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। 
 

विज्ञापन
Sitapur: A tractor trolley loaded with sugarcane and a pickup collided, a massive fire broke out, the driver s
सीतापुर में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सीतापुर जिले के रेउसा थाना क्षेत्र में  बुधवार की मध्य रात्रि खुरवालिया तंबौर मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पास गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली व पिकअप की भिड़ंत हो गई। इस हादसे के बाद पिकअप में आग लग गई। घटना में पिकअप सड़क पर ही पलट गई। इस दौरान ट्रैक्टर का अगला हिस्सा भी आग की चपेट में आ गया। आग ने पूरी पिकअप को अपनी चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन


सूचना पर आई पुलिस ने दमकल को मौके पर बुलाया। बिसवां से दमकल मौके पर आई और आग पर काबू पाया। तब तक पिकअप पूरी तरह से जल गई। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। पिकअप में आग लगने से पहले ही ड्राइवर उससे निकलने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन


 ड्राइवर के अलावा बाकी उस समय गाड़ी में अन्य कोई सवारी नहीं थी। वहीं, देर रात वाहनों की अधिक आवाजाही न होने के कारण यातायात बाधित नहीं हुआ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed