{"_id":"67703cee2611861a1c0f34b9","slug":"sir-the-shop-was-given-on-rent-the-bully-is-occupying-it-sitapur-news-c-102-1-stp1003-124413-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: साहब... किराए पर दी थी दुकान, दबंग कर रहा कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: साहब... किराए पर दी थी दुकान, दबंग कर रहा कब्जा
Sat, 28 Dec 2024 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। साहब...अपनी दुकान गांव निवासी एक युवक को 800 रुपये प्रतिमाह किराये पर दिया था। 14 माह से दुकान का किराया नहीं दिया है। अब वह दबंगई दिखा कर दुकान पर कब्जा करने की कोशिश में है। शिकायत के बाद भी पुलिस सुनवाई नहीं कर रही। यह गुहार लहरपुर के सुल्तानपुर शाहपुर निवासी मुन्ना ने शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में अफसरों के समक्ष लगाई।
क्षेत्राधिकारी ने मौजूद थानाध्यक्ष को मौके पर जाकर शिकायत का निस्तारण कराने के लिए कहा। मुन्ना की तरह ही कई अन्य पीड़ितों ने शनिवार को थाना समाधान दिवस में पहुंचकर अपनी परेशानियों को बताया। हरगांव थाना परिसर में कुल 12 शिकायतें आईं। तीन शिकायतों का निस्तारण मौके पर कराया जा सका। स्वास्थ्य विभाग व विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शिकायतों की सुनवाई करने को नहीं पहुंचे। इससे इन विभागों से जुड़े मामलों का निस्तारण अटक गया।
मिश्रिख में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचे महेश ने बताया कि गांव के ही लक्ष्मीकांत राम उसकी भूमि पर गंदा पानी फैला रहे हैं, मना करने पर मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। कुंवरापुर निवासी प्रेम प्रकाश ने मौजूद अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पेड़ कटवाने को लेकर विपक्षी आए दिन विवाद करते हैं। सात मामले सुनवाई के लिए आए, जिसमें से दो का निस्तारण मौके पर हो सका। तहसीलदार अजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह, अपराध इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार, एसएसआई नयन सिंह आदि उपस्थित रहे।