{"_id":"6a08ba6cdef95c360b07da64","slug":"sir-the-accountant-is-not-giving-the-handwritten-khatauni-sitapur-news-c-102-1-stp1003-156104-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: साहब... लेखपाल नहीं दे रहा हस्तलिखित खतौनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: साहब... लेखपाल नहीं दे रहा हस्तलिखित खतौनी
Sun, 17 May 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 17 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। साहब... हमारे गांव में चकबंदी चल रही है, इस वजह से ऑनलाइन खतौनी नहीं निकल पा रही है। जमानत कराने के लिए लेखपाल से हस्तलिखित खतौनी बनवाने गया तो लेखपाल ने कई बार तहसील बुलाया लेकिन खतौनी नहीं बनाई। मुझे खतौनी दिला दीजिए। यह बात गंगापुर निवासी विष्णु कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई कर रहे जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर को प्रार्थना पत्र देते हुए कही।
पीड़ित ने लेखपाल पर एक हजार रुपये मांगने का आरोप भी लगाया। इस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को जांच के निर्देश दिए। वह शनिवार को जनता की शिकायतों व समस्याओं को स्थानीय स्तर पर निपटारा किए जाने के उद्देश्य से शनिवार को सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया।
तहसील सिधौली में विधायक मनीष रावत, जिलाधिकारी डाॅ. राजागणपति आर व पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने जनसुनवाई की। इस दौरान 277 शिकायती आए, इसमें से 35 का मौके पर समाधान किया गया।
विज्ञापन
तत्काल शुरू हो गया मरम्मत कार्य
सिधौली समाधान दिवस में बाड़ी गांव निवासी बुजुर्ग ओमप्रकाश मिश्र ने गांव जाने वाले जर्जर मुख्य मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अवर अभियंता को मौके पर भेजा और फरियादी ओमप्रकाश को मंगलवार तक कार्य पूरा किए जाने का आश्वासन दिया। अवर अभियंता ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी बुलाई और तत्काल कार्य शुरू करा दिया।
पेड़ की कीमत दिलाने की मांग
सिधौली तहसील के ग्राम सुरैंचा निवासी रानी देवी ने प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि उन्होंने दो मई को समाधान दिवस में प्रार्थनापत्र दिया था लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी जमीन गाटा संख्या 250 में लगे एक पेड़ को हरदपुरवा निवासी रामचंद्र ने चुपके से कटवाकर बेच दिया है। पीड़िता ने विपक्षी से पेड़ की कीमत दिलाने की मांग की।
जमीन से कब्जा हटवाने की मांग
सिधौली क्षेत्र के बलोइया निवासी मुन्नीलाल ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी भूमि गाटा संख्या 380 पर रामकिशुन ने कब्जा कर रखा है जबकि रामकिशुन की गाटा संख्या 82 है। कई बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि एसडीएम कोर्ट में वाद दर्ज कराएं, तीन माह में निपटारा हो जाएगा।
राशन कार्ड में दर्ज हुआ नाम
नैपालापुर निवासी खुशबू व गदनापुर निवासी मोनू यादव को नाबालिग से बालिग के रूप में दर्ज नहीं किया जा रहा था। यह मामला सदर तहसील में सुनवाई कर रहे एडीएम न्यायिक खालिद अंजुम के सामने आया। उन्होंने तत्काल नाबालिग से बालिग के रूप में दर्ज करने का आदेश दिया। वहीं, भदियासी निवासी नरेन्द्र सिंह यादव, ब्रजेन्द्र सिंह, महेश प्रसाद, रविंद्र यादव, राघवेंद्र, लवलेंद्र, शैलेंद्र सिंह, मधुरानी के अंश संशोधन के मामले का समाधान कराया। वहीं, साजिया खातून, सीमा, काया और कलावती का राशनकार्ड जारी कराया गया।
दबंगों ने नाली पाटकर बंद की जलनिकासी
महोली तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्र के पचपोखरा गांव निवासी रोहित वर्मा ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव में जलनिकासी व्यवस्था बदहाल है। गांव के कुछ दबंगों ने नाली को पाटकर बंद कर दिया है। इससे सड़क पर गंदा पानी भरा रहता है। इससे बीमारी फैलने की आशंका बनी है।
कई बार अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया लेकिन निदान नहीं हो सका। वहीं, पिपरी खुर्द गांव निवासी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि उनके मकान के सामने प्रधान ने नाली बनवाई है। जिसे पड़ोसी तेजपाल, गुड्डी देवी, हेमराज ने मिट्टी डालकर बंद कर दिया है और मवेशी बांधते हैं। इससे जलनिकासी बाधित है। पीड़ित ने अवरुद्ध नाली खुलवाने की गुजारिश की है। बिसवां तहसील में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 38 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से सात का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।