{"_id":"69765dda125d73610f0919cb","slug":"sir-name-in-the-2003-list-yet-notice-given-sitapur-news-c-102-1-stp1002-148980-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर : 2003 की सूची में नाम, फिर भी दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर : 2003 की सूची में नाम, फिर भी दिया नोटिस
विज्ञापन
खैराबाद ब्लॉक मुख्यालय पर एसआईआर के तहत नोटिस का निस्तारण कराने पहुंचे मतदाता।
- फोटो : खैराबाद ब्लॉक मुख्यालय पर एसआईआर के तहत नोटिस का निस्तारण कराने पहुंचे मतदाता।
खैराबाद (सीतापुर)। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत कई ऐसे मतदाताओं को नोटिस थमा दिया गया है, जिनका नाम 2003 की सूची में मौजूद है। ऐसे कई मतदाता नोटिस लेकर बीएलओ के चक्कर काट रहे हैं। जिले में एसआईआर की प्रक्रिया के तहत कुल 31,90,806 मतदाताओं में से 25,67,034 मतदाताओं के गणना फॉर्म प्राप्त कर उनका सत्यापन किया गया। इनमें से 1,73,724 मतदाताओं का सत्यापन 2003 की वोटरलिस्ट से नहीं हो पाया। इन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। अब दावे व आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है।
ऐसे में बीएलओ के पास मतदाताओं की भारी भीड़ जुट रही है। इसमें कई ऐसे वोटर भी हैं जिनका नाम 2003 की मतदाता सूची में है। इसके बाद भी उन्हें नोटिस थमा दिया गया है। नाम न छापने की शर्त पर एसआईआर से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि 70 फाॅर्म हमारे पास ऐसे नोटिस वाले आए हैं, जिनका 2003 की मतदाता सूची में नाम है। सूची से बगैर मिलान किए, इन्हें नोटिस जारी कर दिया गया। इसका सीधा अर्थ है कि बीएलओ से लेकर जिम्मेदार अधिकारियों तक ने लापरवाही बरती है।
जिला पंचायत सदस्य को थमाया नोटिस
खैराबाद ब्लाॅक में 21 नंबर वार्ड से जिला पंचायत सदस्य रामस्वरूप पुत्र चंद्रिका निवासी इसौली बंद्रीपुर मंसूरपुर नोटिस लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि 2003 की मतदाता सूची में नाम है। एसआईआर फाॅर्म भी भरा है। इसके बाद भी नोटिस दे दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव न लड़ पाएं इसलिए अधिकारियों से मिलकर वोटर लिस्ट से नाम गायब कराने की साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन
गलत तरीके से नोटिस देने पर जताई आपत्ति
नगर के कमाल सरांय निवासी श्याम सुंदर, संजय कुमार व माधुरी ने भी 2003 की मतदाता सूची में नाम होने के बावजूद गलत तरीके से नोटिस भेजने का आरोप लगाते हुए आपत्ति दर्ज कराई है। इन लोगों का कहना है कि बीएलओ व अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है।
जांच कराई जाएगी
अवकाश पर होने के कारण जिले से बाहर हैं। इस मामले की वापस आकर जांच कराई जाएगी। नोटिस भेजे गए हैं तो कोई कारण जरूर होगा। जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट कह सकेंगे। - मीना माथुर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी