{"_id":"dcad47227dc65ca51a621bd3cc96973d","slug":"shuddering-grew-icy-wind-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फीली हवा से बढ़ी सिहरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फीली हवा से बढ़ी सिहरन
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Wed, 16 Dec 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहर निकलने पर लोगों ने गर्म कपड़ों से बदन लपेटे रखा। इसके बाद भी ठंडी हवाएं कंपकंपी छुड़ातीं रहीं। ठिठुरन की वजह से सांझ ढलते ही शहर में आम दिनों के मुकाबले रौनक काफी कम दिखी।
बुधवार की सुबह से ही मौसम साफ रहा। नीले आसमान में सूर्यदेव ने अपनी आभा बिखेरनी शुरू कर दी। धूप खिलने के बावजूद ठिठुरन में इजाफे से लोग कांपते नजर आए। दिन में 11 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलती रहीं।
इन सर्द हवाओं ने लोगों को सिहरने पर मजबूर कर दिया। घरों से बाहर आने पर लोग गर्म कपड़े बदन पर लपेटकर निकले। सबसे ज्यादा परेशानी बाइक पर सफर करने वालों को उठानी पड़ी। ठंडी हवा ने इनकी कंपकंपी छुड़ा दी। ठिठुरन से निजात पाने को लोग शाम ढलने के बाद जल्द ही अपने घरों में जा दुबके।
विज्ञापन
जिससे शाम आठ बजे के बाद शहर में सन्नाटा पसर गया। इक्का-दुक्का लोग ही सड़क पर नजर आ रहे थे। मंगलवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।