{"_id":"d108a2fd5954e31a3395c697695a86cc","slug":"shrimad-bhagwat-katha-held-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीमद्भागवत कथा का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीमद्भागवत कथा का हुआ आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मन की सानुकूलता ही सुख है। मन की प्रतिकूलता ही दु:ख है, इसलिए जरूरी है कि हम मन को वश में रखें। यह बात कथा प्रवक्ता चिदंबरानंद जी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा में कही।
विज्ञापन
कथा में उन्होंने कहा कि भक्त के जीवन में जो मिला है, उसे सहर्ष स्वीकार कर लेने की मस्ती होनी चाहिए, जब हम प्रत्येक परिस्थिति में आनंद लेना सीख लेंगे तो वह आनंद हमसे कोई नहीं छीन सकेगा।
विज्ञापन
संसार में रहकर जब तक जीव अपनी लौकिक कामनाओं का त्याग नहीं करता है तब तक उसे शांति नहीं मिल सकती। इसलिए अगर इच्छा करनी ही है तो ईश्वर की करनी चाहिए। दूसरी इच्छा तो दुख की जननी है।
विज्ञापन
व्यास जी कहते हैं कि ईश्वर की कृपा किसी पर कम या अधिक न होकर समान होती है, जब हमारी अपेक्षाएं, कामनाएं, एवं इच्छाएं बढ़ जाती है और उस कामनाओं की पूर्ति नहीं होती है तो हम कहते है कि परमात्मा की कृपा हम पर कुछ कम हो गई है।