फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Shri Ram Janaki is sitting in my chest...

श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में...

Wed, 08 Jun 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram Janaki is sitting in my chest...
सीतापुर में नैमिषारण्य के हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन करते श्रद्धालु। -संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में..., को नहीं जानत है जगि में कपि, संकट मोचन नाम तिहारो... सहित हनुमान जी अन्य के भजनों से ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार को वातावरण गुंजायमान रहा। हर तरफ पवनसुत हनुमान के जयकारे गूंजते रहे। मंदिरों में दर्शन करने के लिए श्रद्धालु उमड़े। शहर में जगह-जगह पर भंडारे हुए। गांवों में भी भंडारे का दिनभर सिलसिला चलता रहा। मंदिरों में भक्तों ने बजरंग बली के दर्शन करके प्रसाद चढ़ाया। सुंदरकांड व बजरंगबाण का पाठ करके मन्नतें मांगीं।
विज्ञापन

ज्येष्ठ माह चल रहा है। इस माह में बजरंगबली की पूजा अर्चना का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस माह बजरंगबली का विशेष पूजा अर्चना करने से लाभ मिलता है। शहर में टाउन हाल में टिन्चू गुप्ता, सूचना कार्यालय विभाग में सूचना अधिकारी लालकमल व अन्य लोगों की तरफ से भंडारा आयोजित किया गया। शहर के चुंगी चौकी, रोडवेज बस स्टॉप, लालबाग चौराहा, नवीन चौक सहित तमाम जगहों पर भंडारे आयोजित किए गए। छोटा हनुमान मंदिर, बड़ा हनुमान मंदिर, चांदी वाले हनुमान मंदिर आदि मंदिरों में भक्तों की काफी भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना करके प्रसाद चढ़ाया। सुंदरकांड व बजरंगबाण का पाठ करके मन्नतें मांगी। झरेखापुर संवाद के अनुसार शोभित शर्मा द्वारा अपने निवास स्थान ग्राम कल्लापुर में भंडारे का आयोजन किया गया। रेउसा संवाद के अनुसार कस्बे में जगह-जगह पर भंडारे आयोजित हुए। कस्बे में लोकेश मिश्र, संकट मोचन मंदिर पर गंगादास पुजारी, राजेश गुप्ता, ब्रज मोहन पोरवाल, अरविंद मौर्य, रंजीत बाजपेयी, रबी वर्मा, जिला महिला मोर्चा की जिलामंत्री कंचन बाजपेयी आदि लोगों ने हलुवा पूड़ी का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहटा संवाद के अनुसार विकासखंड इलाके में प्राइमरी स्कूल गोरखापुर बीर बाबा स्थान पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे के आयोजक में जिला पंचायत सदस्य प्रतिकनिधि राज किशोर कनौजिया द्वारा छोला पूड़ी, चावल, सब्जी, बूंदी लड्डू का भंडारा करवाया गया। मिश्रिख में नहर चौराहा, कुतुबनगर रोड गुफ ापुरवा परिक्रमा मार्ग पर बड़े हनुमान मंदिर, रेलवे स्टेशन, वृंदावन, सीएचसी के समीप स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर और सीता कुंड तीर्थ वाल्मीकि आश्रम पर भंडारों का आयोजन हुआ। सेवता संवाद के अनुसार पेट्रोल पंप पर शैलेश मौर्य ने भंडारे का आयोजन किया।
पंडाल लगाकर राहगीरों को पिलाया शर्बत
महमूदाबाद संवाद के अनुसार पावर हाउस में सुंदरकांड पाठ के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसके अलावा तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा रामकुंड चौराहा पर शिवकुमार गुप्ता, मोहल्ला शेरापुर में सभासद माया देवी वर्मा, रामपुर मथुरा रोड विजय बारी, पेट्रोल पंप के पास सुरेंद्र वर्मा, जिला पंचायत गेस्ट हाउस के पास डॉ. मणि मिश्रा, अमीरगंज में अनिल यादव, स्टेट बैंक द्वारा आदि विभिन्न जगहों पर भंडारे का आयोजन हुआ।
तंबौर संवाद के अनुसार कस्बे सहित अनेक स्थानों पर जगह-जगह पंडाल लगाकर राहगीरों को शर्बत पिलाया गया। कस्बे के मोहल्ला कायस्थन टोला में शिवमंदिर पर सुयश श्रीवास्तव द्वारा सुन्दरकांड का पाठ करवाकर लोगों को चावल कढ़ी का प्रसाद खिलाया गया।
देर शाम तक चले भंडारे, श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद
सांडा संवाद के अनुसार सांसद राजेश वर्मा, बिसवां विधायक निर्मल वर्मा द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। कल्ली चौराहा संवाद के अनुसार कई जगहों पर भंडारा का आयोजन हुआ। लहरपुर संवाद के अनुसार नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह आयोजित किए गए भंडारों में श्रद्धालुओं को शरबत हलुवा आदि का किया गया वितरण।
सपा विधायक अनिल वर्मा ने गोसाई बाबा देवस्थान खैरुल्लापुर में आयोजित किया विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। हरगांव संवाद के अनुसार, श्रीबाला जी हनुमान मंदिर पर भंडारे का आयोजन हुआ। जहां लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में लस्सी, बूंदी, पूड़ी और सब्जी, रायता, कढ़ी, चावल का भोग चढ़ाकर प्रसाद वितरण किया। ग्रामीण क्षेत्र में उदनापुर, मुद्रासन, सलारपुर, हैदरपुर, झरेकापुर आदि तमाम जगहों पर भंडारे का आयोजन हुआ। देर शाम तक श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
हनुमान गढ़ी मंदिर में फूलों से किया शृंगार
नैमिषारण्य/सीतापुर। नैमिष तीर्थ रामभक्त हनुमान के रंग में रंगा नजर आया। मंगलवार सुबह तीर्थ के प्रसिद्ध हनुमान गढ़ी मंदिर में महंत बजरंगदास के सानिध्य में दक्षिणेश्वर हनुमान को वैदिक रीति से वंदन, घी आदि सामग्रियों के साथ पारंपरिक चोला अर्पित किया गया। फूलों से आकर्षक शृंगार किया गया। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया।

कालीपीठ स्थित वरदानी हनुमान जी का कालीपीठाधीश्वर गोपाल शास्त्री द्वारा भव्य शृंगार पूजन कर पुजारी भास्कर शास्त्री के सानिध्य में भंडारे का आयोजन किया गया। अयोध्या हनुमान मंदिर में भी भक्तों द्वारा रामभक्त हनुमान की पूजा अर्चना और मंत्र स्तुतियों के पाठ का दौर चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed