{"_id":"52fef99a8a0cbd888276bba79d603814","slug":"shot-himself-from-licensed-gun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारी
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
मिश्रिख कोतवाली इलाके के बकैना मजरा विजान ग्रंट गांव निवासी राजकिशोर (40) पुत्र राम प्रसाद ने मंगलवार रात करीब पौने दस बजे घर में लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। फायर की आवाज सुनकर पड़ोस में रह रहे परिवार व गांव के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
जब तक लोग घटना स्थल पर पहुंचे, तब तक राजकिशोर की मौत हो चुकी थी और उसकी लाइसेंसी बंदूक करीब ही पड़ी थी। माना जा रहा है कि उसने पैर के अंगूठे से अपने सिर में गोली मार ली। घटना को लेकर मृतक के भाई नवल किशोर ने बताया कि राजकिशोर पहले लखनऊ में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था।
विज्ञापन
उसकी पत्नी से उसके रिश्ते अच्छे नहीं थे। इसके कारण मृतक की पत्नी ज्यादातर मायके रामकोट इलाके के मचकरिया गांव में ही रहती थी। उसके तीन बेटे हैं। पत्नी से अच्छे रिश्ते न होने के कारण राजकिशोर खुद को अकेला महसूस करता था। इसके कारण वह नशे का आदी हो गया था।
विज्ञापन
सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बंदूक कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर केके मिश्रा ने बताया कि बंदूक बरामद कर ली गई है। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।