Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fog slows down vehicles; the chill intensifies

Sitapur News: कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, ठिठुरन बढ़ी

Wed, 25 Nov 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 25 Nov 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Fog slows down vehicles; the chill intensifies
सीतापुर। नवंबर के आखिरी सप्ताह में मौसम ने सर्द तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सुबह और शाम के समय बढ़ती ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार चल रही ठंडी हवा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को सुबह के समय कोहरे की चादर छाए रहने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही।
विज्ञापन

दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी। कई स्थानों पर वाहन चालक लाइट जलाकर धीरे-धीरे चलते नजर आए। इस तरह के नजारे सीतापुर लखनऊ हाईवे पर दिखाई दिया। मौसम में आए इस बदलाव के चलते लोगों ने सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का इस्तेमाल बढ़ा दिया है। तापमान में गिरावट के कारण अब दिन में भी हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। सुबह घरों से बाहर निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आने लगे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के साथ सुबह-शाम छाने वाले कोहरे से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed