फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   shopping before lockdown

तीन दिन के लॉकडाउन से पहले खरीदारी को बाजार में उमड़ी भीड़

Fri, 30 Apr 2021 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
shopping before lockdown
सीतापुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से तीन दिवसीय लॉकडाउन आज रात से शुरू होगा। लॉकडाउन से पहले ही शुक्रवार को दिन में इसका बड़ा असर शहर की बाजार में देखने को मिला है। शुक्रवार को लालबाग बाजार में काफी भीड़ रही। लोग अपनी जरूरत का सामान खरीदने के लिए बाजारों में जुटे रहे। कोई घर के सामान की पैकिंग करा रहा था तो कोई तीन दिन के लिए सब्जी का इंतजाम कर रहा था। इससे बाजारों में कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ती हुई दिखाई दीं।
विज्ञापन

संक्रमण को देखते हुए पहले राज्य सरकार ने शनिवार व रविवार को लॉकडाउन लगाया था। जब संक्रमण नहीं थमा तो एक दिन लॉकडाउन और बढ़ाकर सोमवार तक कर दिया गया है। यानि शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस अवधि में केवल आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई जारी रहेगी। इस तीन दिवसीय लॉकडाउन की वजह से शुक्रवार को लोग सामान खरीदने में व्यस्त रहे। लालबाग बाजार आए मयंक ने बताया इस बार परचून की भी दुकान नहीं खुलती है, जबकि पिछले बरस परचून की दुकान खुलने का समय निर्धारित था। इसी वजह से घर में दाल, चावल, चीनी, बिस्कुट सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी कर रहे हैं। जिससे तीन दिन कोई दिक्कत न आए। विकास नगर के सौरभ बताते हैं लगातार तीन दिन का लॉकडाउन लंबा समय होता है। इससे घर में कई सामान समाप्त हो गए थे। बाजारें पूरी तरह से बंद रहेंगी। इससे दिक्कत आएगी।
विज्ञापन

इसी वजह से घर के जरूरी सामान लालबाग बाजार से खरीद लिए हैं। मंगलवार को बाजार खुलने से भीड़ रहेगी। इस समय भीड़ में निकलना खतरे से खाली नहीं है। इसलिए कई दिनों का सामान एक साथ ले लिया है। मोहित का कहना है घर में गेहूं रखे हुए थे। आटा समाप्त हो गया था। तीन दिन चक्की भी बंद रहेगी। तभी शुक्रवार को गेहूं की पिसाई करा ली है। चावल व दाल का भी इंतजाम कर लिया है। जिससे खाने पीने का कोई संकट न खड़ा हो। इस खरीदारी की वजह से बाजार में खूब भीड़ रही। खासकर किराना की दुकानों पर काफी लोग सामान खरीदते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूध, ब्रेड व किराना दुकान खोलने की कुछ समय की मिले छूट
किराना व्यापारी टिन्चू व महावीर का कहना है तीन दिन का लॉकडाउन होना ठीक है। लेकिन जिस तरह से पिछले बरस आवश्यक वस्तुओं में दूध, ब्रेड व किराना की दुकानों को खोलने के लिए दिन में तीन घंटे की छूट मिलती थी। जिससे लोग अपने बच्चों के लिए दूध, ब्रेड व अन्य आवश्यक सामग्री खरीद लेते थे। सुबह सात से 10 बजे तक यह दुकानें खुली रहती थीं। लेकिन इस बार इन दुकानों को खोलने के लिए कोई छूट नहीं दी गई है। एक तो दूधिया लॉकडाउन की वजह से घर पर नहीं आता है। वहीं दुकानें बंद होने से दूध भी नहीं मिल पाती है। इससे घर के बच्चों को बहुत दिक्कत आती है। व्यापारियों ने जिलाधिकारी से इन आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को कुछ समय के लिए खोलने की छूट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed