फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Shop sealed for selling fertilizer without license

बिना लाइसेंस के खाद बेचने पर दुकान सील

Sat, 20 Nov 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Shop sealed for selling fertilizer without license
सीतापुर। किसानों को खाद मिलने की गहराती जा रही समस्या के बाद जिम्मेदार हरकत में आ गए हैं। शनिवार को उप कृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्रा ने दो तहसीलों की छह खाद दुकानों पर छापा मारा। जहां पर एक दुकानदार के वहां बिना कृषि विभाग के बिक्री लाइसेंस और उपलब्ध खाद संबंधी दस्तावेज के ही खाद का भंडारण पाया गया। जिस पर उसकी दुकान को सील करते हुए कार्रवाई के लिए जिला कृषि अधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्र ने बताया कि ब्लॉक सकरन में बालाजी बीज भंडार पतरासा की औचक जांच की गई। दुकान में 228 बोरी यूरिया, आठ बोरी सुपर सिंगल फॉस्फेट व चार बोरी डीएपी उपलब्ध पाई गई। यह खाद कहां से लाई गई है, इससे संबंधित दस्तावेज मौजूद नहीं मिले, न ही खाद बिक्री का लाइसेंस मिला। अवैध रूप से खाद बिक्री करने पर दुकान को सील कर दिया गया है। कार्रवाई करने के लिए जिला कृषि अधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है। इसके अतिरिक्त सिधौली व बिसवां तहसील की पांच दुकानों पर छापा मारा गया। मास्टर बाग में एक दुकान पर किसानों को टोकन बंटवाकर खाद का वितरण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed