{"_id":"65f9d4cebd661d45b20d75ef","slug":"shop-proposal-was-made-back-date-on-the-land-received-in-september-sitapur-news-c-102-1-slko1037-111497-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सितंबर में मिली जमीन पर बैक डेट में करा दिया दुकान का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सितंबर में मिली जमीन पर बैक डेट में करा दिया दुकान का प्रस्ताव
Tue, 19 Mar 2024 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। नगर पंचायत हरगांव में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। नगर पंचायत को सितंबर में एक जमीन हैंडओवर हुई। यह जमीन चीनी मिल से लेकर नगर पंचायत को दी गई। लेकिन यहां के जिम्मेदारों ने खेल करते हुए पूर्व की तिथि में जून माह में इस जमीन पर दुकान बनाने का प्रस्ताव दे दिया। हैरानी की बात यह है कि प्रस्ताव को पास भी कर दिया गया। सभासद भी इस अनियमितता को देख दंग रह गए। उन्होंने प्रस्ताव रजिस्टर देखा तो फर्जी तरीके से इसे चढ़ा पाया। इससे आक्रोशित सभासदों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। डीएम ने जांच करवाकर कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन दिया है।
नगर पंचायत में 14 सभासद हैं। मंगलवार को नौ सभासद जिलाधिकारी से शिकायत करने पहुंचे। सभासदों ने कहा कि उन्हें 13 मार्च को सुबह सूचना दी गई कि नगर पंचायत की भूमि पर पीपीपी मॉडल से दुकानों का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस जमीन का भूमिपूजन होना है। जब हम पहुंचे तो भूमिपूजन देखकर दंग रह गए। क्योंकि बोर्ड की बैठक में इसका कोई प्रस्ताव नहीं हुआ था। नगर पंचायत जाकर जब प्रस्ताव रजिस्टर को चेक किया तो पता चला कि मुरादनगर वार्ड के सभासद शोएब खान के नाम से मुरादनगर वार्ड का प्रस्ताव व दूसरा प्रस्ताव हरगांव गंज वार्ड के सभासद अशोक कुमार मिश्रा के नाम से दर्ज है। इन सभासदों का कहना है कि यह प्रस्ताव लिपिक रवि गुप्ता ने मीटिंग के बाद चुपके से बढ़ा दिया। जबकि मुरादनगर वार्ड में जिस जमीन पर दुकानों के निर्माण का प्रस्ताव लिखा गया है वह जमीन सितंबर माह में अवध शुगर मिल ने अपना अतिक्रमण हटाने के बाद नगर पंचायत को हैंडओवर कर दी थी।
पहली बोर्ड बैठक आठ जून को हुई थी। सभासदों का आरोप है कि तब नगर पंचायत के पास जमीन ही नहीं थी तो प्रस्ताव कैसे हो सकता है। इससे प्रतीत होता है कि यहां पर भ्रष्टाचार हुआ है। जांच में सामने आएगा कि आखिर किसके कहने पर यह काम किया गया है। सभासद मलका गौसिया, गुड्डी देवी, बिंदेश्वरी, प्रताप जोशी, अशोक कुमार मिश्रा, उमा सिंह, सुएब खा, उमेश सहित अन्य ने जिलाधिकारी से शिकायत की है।
विज्ञापन
जांच करवाई जाएगी
यह मेरे कार्यकाल का मामला नहीं है। शिकायत संज्ञान में आई है, जांच करवाई जाएगी। इसके बाद ही सच सामने आएगा।
- श्रीश मिश्रा, ईओ नगर पंचायत हरगांव
गलती मिली तो निरस्त होगा प्रस्ताव
यह दुकानें बन जातीं तो नगर पंचायत की आय में बढ़ोतरी होती। पिछली बार भी बैठक में यह प्रस्ताव हुए थे। अगर प्रस्ताव गलत है तो इसे निरस्त करा दिया जाएगा। मैं इस मामले को दिखवाता हूं।
- गफ्फार खां, चेयरमैन, हरगांव