{"_id":"5720ff944f1c1bd844a9175a","slug":"shop-ash","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरगांव में कबाड़ की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरगांव में कबाड़ की दुकान में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : amar ujala
हरगांव नगर की मुख्य बाजार स्थित मुख्तार कबाड़ी की दुकान में बुधवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। बेकाबू लपटें देख व्यापारियों में हड़कंप मच गया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया जा सका। हादसे में करीब दो लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
रोज की तरह बुधवार को नगर की मुख्य बाजार में चहल-पहल थी। दोपहर करीब 12 बजे थाने के निकट मुख्तार कबाड़ी की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते लपटे बेकाबू हो गईं। आग की बेकाबू लपटें देख व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने करीब दो घंटे के प्रयास के बाद लपटों पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि आग ने आस-पड़ोस की कोई इमारत को अपनी चपेट में नहीं लिया। करीब दो लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन