फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Shelter doing save life

बाढ़ से बचने को बना रहे ठिकाना

Sun, 30 Jun 2019 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Shelter doing save life
सीतापुर के तंबौर क्षेत्र में बाढ़ की आशंका से सड़क किनारे छप्पर बनाते किसान। - फोटो : SITAPUR
रेउसा (सीतापुर)। मानसून की आहट से ही गांजर के बाशिंदों के दिल की धड़कनें बढ़ने लगी हैं। बाढ़ प्रभावित इलाके में ग्रामीण संभावित खतरे के मद्देनजर ऊंची जगहों पर सिर छिपाने के लिए ठिकाना बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

हर साल बाढ़ की त्रासदी झेलने वाले यहां के ग्रामीणों के मकान व खेत जलमग्न हो जाते हैं। ऐसी दशा में डेढ़ महीने तक ग्रामीणों को गांव छोड़कर ऊंचे स्थानों पर डेरा डालना पड़ता है।
विज्ञापन

बाढ़ आने पर रेउसा क्षेत्र के परमेश्वर पुरवा, कोनी, दुर्गापुरवा, नगीनापुरवा, गार्गी पुरवा, मरैली, संबारी पुरवा, जैतहिया, पासिन पुरवा, लोध पुरवा, लालापुरवा, रामलालपुरवा, दर्जिन रेती, चौकी पुरवा, मेवड़ी छोलहा, आशाराम पुरवा आदि सैकड़ों गांव जलमग्न हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों के ग्रामीणों को सड़क के किनारे अथवा दूसरी ऊंची जगहों पर तिरपाल व फूस की झोपड़ी में रहना पड़ता है। सीतापुर-बहराइच मार्ग के किनारे चहलारी के करीब लल्लन और शिव नरायन शुक्रवार को छप्पर बनाने में जुटे हुए थे।

पूछने पर बोले घाघरा नदी में पानी बढ़ना शुरू हो गया है। नदी के बीच जहां टापू नजर आते थे वहां अब पानी दिखाई देने लगा है।
हालांकि अभी बाढ़ के हालात नहीं हैं। लेकिन बरसात भी करीब है। बाढ़ किसी भी वक्त आ सकती है। इसलिए पहले से ही आसरा बना लेंगे तो परिवार को सिर छिपाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed