फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Seven prize crooks

सात इनामी बदमाशों को दबोचा

Wed, 05 Jan 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Seven prize crooks
सीतापुर। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को कामयाबी मिली है। कोतवाली देहात, बिसवां और मिश्रिख पुलिस ने 15-15 हजार के सात इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सभी बदमाशों पर पुलिस ने गैंगेस्टर की कार्रवाई की थी। सभी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

बिसवां पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में फरार बिसवां के पुरैनी गांव निवासी हारुन, प्रताप, पश्चिमपुरवा मजरा सांडा निवासी राधे, बिसवां के बस्तीपुरवा मजरा लोनियनपुरवा निवासी दन्ना को चंदन महमूदपुर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। सभी पर 15-15 हजार का इनाम घोषित किया गया था। इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर राजीव सिंह व उनकी टीम शामिल रही।
विज्ञापन

मिश्रिख पुलिस ने तंबौर के रतनगंज निवासी मामून को गिरफ्तार किया है। कोतवाली देहात पुलिस ने गौरा अर्जुनपुर गांव के जगन्नाथ, महावीर को गिरफ्तार किया है। इन पर भी 15-15 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने सभी को जेल भेजने की कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि जेल भेजे गए गैंगेस्टरों पर चोरी, नकबजनी, अवैध शराब बेचने आदि के केस दर्ज है। सभी शातिर अपराधी हैं। पुलिस का कहना है कि गैंगेस्टरों की संपत्ति के बारे में पता लगाया जा रहा है। अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed