{"_id":"6ab9616569c747ac6606f538","slug":"selection-trials-for-kabaddi-players-today-sitapur-news-c-102-1-slko1037-164778-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कबड्डी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कबड्डी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आज
Mon, 28 Sep 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 7 से 9 अक्तूबर तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में किया जाएगा। प्रतियोगिता में सीतापुर के खिलाड़ियों की सहभागिता के लिए जिला खेल कार्यालय की ओर से जनपद स्तरीय कबड्डी चयन/ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
जिला खेल कार्यालय के अनुसार 28 सितंबर को शाम चार बजे मेजर ध्यानचंद स्टेडियम के तरणताल स्टेडियम, सीतापुर में बालक वर्ग कबड्डी खिलाड़ियों का चयन/ट्रायल होगा। इच्छुक खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करना होगा।
चयन में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के लिए आयु संबंधी पात्रता अनिवार्य की गई है। खिलाड़ियों की जन्मतिथि 31 दिसंबर 2010 के बाद की होनी चाहिए। खिलाड़ियों को आयु प्रमाण-पत्र व पात्रता प्रमाण-पत्र साथ लाना होगा। दोनों प्रमाण-पत्र सक्षम स्तर से निर्गत एवं प्रमाणित होना अनिवार्य है।