फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Selection of three students of Sakran under the best scheme

Sitapur News: श्रेष्ठ स्कीम के तहत सकरन के तीन छात्रों का चयन

Sun, 09 Jul 2023 09:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 09 Jul 2023 09:20 PM IST
विज्ञापन
Selection of three students of Sakran under the best scheme
सांडा (सीतापुर)। केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के मेधावी छात्रों के लिए संचालित श्रेष्ठ योजना के अंतर्गत सकरन के कंपोजिट विद्यालय किरतापुर से तीन बच्चों के चयन होने पर बच्चों व अध्यापकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

सकरन बीईओ ओंकार सिंह ने बताया कि श्रेष्ठ योजना के अंतर्गत उत्तीर्ण विद्यार्थी कक्षा 9 से 12 तक निशुल्क आवासीय शिक्षा प्राप्त करते हैं। रविवार को जारी रिजल्ट में कंपोजिट विद्यालय किरतापुर की छात्रा अंकिता देवी को ऑल इंडिया में 77वी रैंक, अनुराग को 330वी रैंक व अनीश कुमार को 460वी रैंक मिली है। इस योजना में चयन लिखित परीक्षा के आधार पर हुआ है। श्रेष्ठ प्रवेश परीक्षा पास करने वाले छात्रों को सीबीएसई बोर्ड द्वारा संचालित आवासीय विद्यालय में शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बच्चों की तैयारी कराने में विद्यालय के शिक्षक ओमकार पांडेय का विशेष योगदान रहा है। अभी कुछ दिन पहले इसी विद्यालय के 10 छात्रों ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा पास करके सकरन को जनपद में प्रथम स्थान दिलाया था। किरतापुर विद्यालय से तीन बच्चों के चयन होने पर शिक्षक आनंद वर्मा, मोहम्मद हारून, अर्चना यादव, अरविंद वर्मा, आफताब आलम, राजकुमार सिंह आदि ने बच्चों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed