फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Secretary suspended in case of cheat

गबन के मामले में सचिव निलंबित

Sat, 27 Jul 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Secretary suspended in case of cheat
सीतापुर। ग्रामसभा के विकास के लिए भेजे गए बजट में घपला किया गया। पंचायती राज निदेशक की ओर से दस्तावेजों की जांच में गड़बड़ी का खुलासा हुआ। इस पर डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी अमित कुमार साहू को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

प्रकरण विकासखंड रेउसा की ग्राम पंचायत सेवता का है। यहां वर्ष 2017-18 में कराए गए कार्यों के संबध में कुछ बिन्दुओं पर निदेशक पंचायतीराज ने डीपीआरओ से सूचना मांगी। इसके परीक्षण में गड़बड़ी पाई गई। जिस पर निदेशक ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इस संबंध में डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी अमित कुमार साहू को दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार सचिव ने जान बूझकर मनमाने रूप से शासनादेश के विपरीत सामग्री की फर्जी बिल तैयार कराकर प्रस्तुत करने एवं कूटरचित अभिलेख तैयार कर स्वयं को लाभ पहुंचाते हुए ग्राम पंचायत की धनराशि का दुरुपयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निलम्बन के दौरान ब्लाक रेउसा से संबद्ध करते हुए एडीओ पंचायत बेहटा को जांच अफसर नामित किया है। वह 15 दिन में आरोप पत्र गठित कर डीपीआरओ से अनुमोदन कराकर कर्मचारी को तामील कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed