फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Secretary found guilty of irregularities in the construction of the cantonment at Bedekar Park

Sitapur News: बेडकर पार्क में छावनी के निर्माण कार्य में अनियमितता के दोषी पाए गए सचिव

Mon, 22 Sep 2025 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Secretary found guilty of irregularities in the construction of the cantonment at Bedekar Park
सीतापुर। हरगांव ब्लॉक की एक ग्राम पंचायत के अंबेडकर पार्क में छावनी के निर्माण कार्य में घपला किए जाने की शिकायत की गई। इसकी जांच सीडीाओ ने कराई। साथ ही एमएलसी डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने भी जांच करने के निर्देश डीएम को दिए। दोनों शिकायतों की जांच की गई। इसमें छावनी निर्माण कार्य में घपला किया जाना पाया गया। जांच के दौरान संबंधित बीडीओ के समक्ष सचिव दस्तावेज नहीं उपलब्ध करा सके। बीडीओ की जांच में सचिव दोषी पाए गए हैं।
विज्ञापन

प्रकरण हरगांव ब्लॉक की ग्राम पंचायत गुरधपा का है। यहां की जांच सीडीओ प्रणता ऐश्वर्या के निर्देश पर बीडीओ ने बीते माह किया। जांच में अंबेडकर पार्क में किसी प्रकार का नव निर्माण नहीं पाया गया। न ही कोई कार्य निर्माणाधीन मिला। मौके पर एक चबूतरा बना हुआ था। जिस पर डा. भीमराव अंबेडकर की खड़ी प्रतिमा और गौतमबुद्ध की बैठी मुद्रा में प्रतिमा स्थापित पाई गई, जबकि 21 जुलाई को सचिव धर्मेंद्र कुमार और प्रधान द्वारा डाॅ. भीमराव अंबेडकर पार्क में छत निर्माण, टाइल्स फिक्सिंग व पेंटिंग कार्य के नाम पर पंचम वित्त आयोग योजना से 90 हजार 639 रुपये का भुगतान करने की पुष्टि हुई।। इसका उल्लेख ऑनलाइन कैश बुक में है।
विज्ञापन

मौके पर 500 ईंटें भी पाई गईं। इसके अतिरिक्त कोई सामग्री नहीं मिली। सचिव ने इस संबंध में सूचना देने के बाद भी पत्रावली नहीं दी। इसके बाद दोबारा जांच में कार्य होना पाया गया, इसमें पिलर और छत का निर्माण ईंट से कराया गया। पिलर का निर्माण नींव से न कराकर सीधे चबूतरे के ऊपर से कराया गया। इस बार भी सचिव ने स्टीमेट और माप पुस्तिका जांच अधिकारी को उपलब्ध नहीं कराई। बीडीओ हरगांव ने इसकी आख्या डीएम को भेजी है। इसमें कहा गया है कि सचिव धर्मेंद्र कुमार द्वारा अफसरों के आदेशों व निर्देशों का पालन न करने और स्वेच्छाचारिता एवं हठधर्मिता की कार्यशैली अपनाते हुए शासकीय धनराशि का दुरुपयोग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed