{"_id":"69fa36c4926a863e8a00c207","slug":"sdm-reprimanded-center-in-charge-for-wheat-getting-wet-sitapur-news-c-102-1-stp1002-155380-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गेहूं भीगने पर एसडीएम ने केंद्र प्रभारी को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गेहूं भीगने पर एसडीएम ने केंद्र प्रभारी को लगाई फटकार
Tue, 05 May 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 05 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
मिश्रिख। उपजिलाधिकारी अभिनव यादव ने मंगलवार को नवीन गल्ला मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने बारिश के दौरान खुले में रखे गेहूं के भीगने पर नाराजगी जताते हुए केंद्र प्रभारी को फटकार लगाई।
एसडीएम ने केंद्र प्रभारी से सवाल किया कि मौसम विभाग की चेतावनी के बाद भी तिरपाल की व्यवस्था क्यों नहीं की गई। उन्होंने तत्काल गेहूं को तिरपाल से ढकवाने और उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने चेतावनी दी कि किसानों की उपज का एक भी दाना बर्बाद नहीं होना चाहिए। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -संवाद