फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   SDM and CO got Priyanka Gandhi across the border

एसडीएम और सीओ ने प्रियंका गांधी को पार कराया बार्डर

Thu, 07 Oct 2021 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
SDM and CO got Priyanka Gandhi across the border
एसडीएम और सीओ ने पार कराया बार्डर
विज्ञापन

लखीमपुर के लिए रवाना हुईं प्रियकां गांधी, राहुल गांधी, पंजाब और छत्तीसगढ़ के सीएम समेत सात नेताओं को बार्डर पार कराने के लिए सीतापुर जिले से दो एसडीएम और दो सीओ भेजे गए। लखनऊ से भी सुरक्षा की फ्लीट आई थी। बिना किसी समस्या के काफिले को लखीमपुर बार्डर तक पहुुंचाने के लिए शहर कोतवाली से लेकर रास्ते में पड़ने वाले थाने कोतवाली देहात, हरगांव और लहरपुर के थानेदारों को अलर्ट किया गया था।
रात को ही लौटेंगे राहुल व प्रियंका
पुलिस अधिकारियों की माने तो लखीमपुर से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत सभी नेताओं का रात में ही वापस लौटने का कार्यक्रम है। इसलिए लहरपुर से लेकर अटरिया तक के थानों की पुलिस को अलर्ट किया गया है। रात को सीतापुर की सीमा में गांधी परिवार के काफिले के पहुंचने के बाद सीतापुर प्रशासन सुरक्षित लखनऊ की सीमा में पहुंचाएगा।
विज्ञापन

पलिया-धौरहरा के किसानों के परिजनों के पोछेंगे आंसू
एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि लखीमपुर गए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पंजाब और छत्तीसगढ़ के सीएम के साथ सभी लोग पलिया और धौरहरा के मारे गए किसानों के परिवारों से मिलकर बातचीत करेंगे। इसके बाद वहां से लखनऊ के लिए निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को रिहा कर दिया गया
पीएसी के गेस्ट हाउस में प्रियंका गांधी, राज्यसभा सासंद दीपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू, अमेठी एमएलसी दीपक सिंह, पीएस संदीप, राजकुमार, नरेंद्र शेखावत, धीरज गुर्जर, योगेंद्र, अमित, हरिकांत समेत 11 लोगों पर कार्रवाई के बाद इन्हें रोका गया था। एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि प्रियंका की रिहाई और उनके जाने के बाद सभी को छोड़ दिया गया है। सभी लोग चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed