{"_id":"5d826bb78ebc3e017b4befa4","slug":"school-sitapur-news-lko482264426","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल परिसर में ढहा जर्जर भवन, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल परिसर में ढहा जर्जर भवन, हादसा टला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर/सीतापुर। लहरपुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय सिंगनापुर में जर्जर भवन बुधवार को बारिश से भरभराकर ढह गया। गनीमत रही कि उस समय बच्चे कमरे में पढ़ रहे थे।
जर्जर भवन, विद्यालय परिसर में ही है। इसको ढहाने को लेकर प्रधानाध्यापिका नीता सिंह ने शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। इसके बावजूद जर्जर भवन को ढहाया नहीं गया।
बुधवार को तेज बारिश से भवन भरभराकर गिर गया। घटना उस समय हुई जब बच्चे कक्षाओं में पढ़ रहे थे। अगर यही हादसा सुबह हुआ होता तो अनहोनी की आशंका होती।
खंड शिक्षा अधिकारी रणजीत कुमार का कहना है जर्जर भवन का मूल्यांकन कराया गया था। मूल्यांकन चार लाख होने के कारण किसी ने भी उसे लेने की इच्छा जाहिर नहीं की। उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया था।