फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Schedule for Legislative Council elections announced.

Sitapur News: विधान परिषद निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित

Wed, 23 Sep 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 23 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Schedule for Legislative Council elections announced.
सीतापुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक व लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल छह दिसंबर 2026 को समाप्त होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ राजा गणपति आर ने इस संबंध में निर्वाचन का कार्यक्रम जारी किया है। अभी तक लखनऊ खंड स्नातक सीट से इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह और लखनऊ खंड शिक्षक सीट से उमेश द्विवेदी निर्वाचित सदस्य हैं। जिला प्रशासन की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार चुनाव की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अक्तूबर, नामांकन पत्रों की जांच सात अक्तूबर और नाम वापसी की अंतिम तिथि नौ अक्तूबर निर्धारित की गई है। मतदान 23 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतगणना 27 अक्तूबर को कराई जाएगी। चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर निर्धारित है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed