{"_id":"6a88a0e89b8589d99b0a8cc6","slug":"saryu-water-level-recedes-hardships-persist-sitapur-news-c-102-1-slko1037-162498-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सरयू का जलस्तर घटा, दुश्वारियां बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सरयू का जलस्तर घटा, दुश्वारियां बरकरार
Sat, 22 Aug 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
रामपुर मथुरा। सरयू नदी का जलस्तर शुक्रवार को घटकर 118.40 मीटर पर पहुंच गया। यह खतरे के निशान 119.00 मीटर से 0.60 मीटर नीचे है। बृहस्पतिवार को जलस्तर 118.60 मीटर दर्ज किया गया था। पानी कम होने के बावजूद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों की परेशानियां पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं।
ग्राम पंचायत शुकुलपुरवा के मजरे बुचऊपुरवा, नागेश्वरपुरवा, लोधनपुरवा, अंगरौरा और प्यारेपुरवा में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई रास्तों पर जलभराव और कीचड़ के कारण आवागमन में दिक्कत बनी हुई है।
वहीं, सरयू नदी के धीमे कटान से ग्रामीणों में चिंता है। शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर अचानक शुकुलपुरवा तटबंध पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने ऐसे परिवारों को नदी किनारे से तत्काल हटाने के निर्देश दिए, जिन्हें आवासीय भूमि आवंटित हो चुकी है। इसके साथ ही बुचऊपुरवा, नागेश्वरपुरवा और लोधनपुरवा के ग्रामीणों को जल्द आवासीय भूमि आवंटित कर सुरक्षित स्थान पर बसाने को कहा।
विज्ञापन
एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि पीड़ितों को राशन किट, तिरपाल और लंच पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। तहसील प्रशासन राहत कार्य में जुटा है।