{"_id":"5ffde0ee8ebc3e344d0f91e3","slug":"sample-for-bird-flu-test-sitapur-news-lko559538060","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्ड फ्लू की जांच को लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्ड फ्लू की जांच को लिए सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। बर्ड फ्लू को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सर्तक हो गया है। इसको लेकर मंगलवार को पशुपालन विभाग ने 30 सैंपल एकत्र किए। इन सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने पर ही जिले में बर्ड फ्लू को लेकर पता चलेगा। इन सैंपलों को बरेली स्थित प्रयोगशाला में भेजा गया है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि जिले में बर्ड फ्लू फैल रहा है या नहीं।
कोरोना के कारण सैंपल लेने का काम कई माह से नहीं हो रहा था। इससे इस दौरान की स्थितियों की जानकारी नहीं हो सकी। बर्ड फ्लू को लेकर कमोवेश सभी वर्ग सशंकित हैं। पोल्ट्री फार्म संचालक एवं अंडे का कारोबार करने वाले कोरोना के कारण पहले से ही प्रभावित थे। इसके बाद इस बीमारी की आशंका से उनके कारोबार पर काफी असर पड़ा है।
पशु पालन विभाग ने सैम्पल लेने का कार्य प्रारंभ कर दिया है, जिससे इसकी जांच से सही स्थिति को पता चल सके। उसी के अनुसार कार्रवाई की जा सके। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) ने बताया कि तीन प्रकार से 30 सैम्पल एकत्र किए गए हैं। 10 सैंपल नेजल के ,10 सैंपल क्लोयकल एवं 10 संपल सीरम (ब्लड) के लिए गए हैं। इन्हें इज्जत नगर बरेली में स्थित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। वहां से रिपोर्ट आने के बाद बीमारी का पता चलेगा।