फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Samman Nidhi of Rs 6.17 lakh sent to the account

Sitapur News: 6.17 लाख के खाते में भेजी गई सम्मान निधि

Wed, 19 Nov 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 19 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Samman Nidhi of Rs 6.17 lakh sent to the account
सीतापुर। जिले के 6.17 लाख किसानों के खाते में पीएम सम्मान निधि की 21वीं किस्त की राशि बुधवार को खाते में पहुंची। धनराशि खाते में आने का मैसेज मोबाइल पर देखकर किसानों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर पीएम के संबोधन का लाइव प्रसारण किसानों को दिखाने के लिए केवीके कटिया में किसान सम्मेलन का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केन्द्र कटिया में देश के पीएम की ओर से राष्ट्र के अन्नदाताओं को समर्पित 18,000 करोड़ रुपये की सम्मान राशि के हस्तांतरण का सीधा प्रसारण एवं किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें आर्गेनिक विलेज सिकौहा के प्रगतिशील किसान श्वेतांक त्रिपाठी ने देसी बीजों का स्टाॅल लगाया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में गन्ना समिति बिसवां के अध्यक्ष सुधाकर शुक्ला मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि पीएम ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन 2025 में देश भर के नौ करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ से अधिक की किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त राशि को ट्रांसफर कर सशक्त कृषि और आत्मनिर्भर किसान के संकल्प को और दृढ व सशक्त किया है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डा. एसके सिंह ने विभाग की योजनाओं की लाभ उठाने के लिए किसानों का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की योजनाएं महिला सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम हैं। उन्होंने बताया कि 6,17,889 किसानों को सम्मान निधि की 21वीं किस्त भेजी गई है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा. दया एस श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री की किसान-केंद्रित नीतियां भारत को कृषि प्रधान राष्ट्र से कृषि तकनीकी राष्ट्र की दिशा में ले जा रही हैं। कृषि विज्ञान केन्द्र इस दिशा में किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहा है।( संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed