{"_id":"68696b8f746674e75502531e","slug":"salary-of-careless-xen-stopped-sitapur-news-c-102-1-slko1052-135799-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: लापरवाह एक्सईन का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: लापरवाह एक्सईन का रोका वेतन
Sat, 05 Jul 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शिकायत के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर विद्युत वितरण मंडल, महमूदाबाद के अधिशासी अभियंता का जुलाई माह का वेतन रोक दिया गया है। इस मामले में डीएम ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रभारी अधिकारी आईजीआरएस एडीएम न्यायिक खालिद अंजुम ने अधीक्षण अभियंता को एक्सईएन के विरुद्ध दंडात्मक विभागीय कार्रवाई करने के लिए पत्र भेजा है।
रेउसा ब्लॉक के कनकारी गांव निवासी परमानंद ने सीएम से शिकायत की थी। उन्होंने क्षतिग्रस्त फसल के मुआवजा दिलाने की मांग की थी। आईजीआरएस संदर्भ को अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण मंडल, महमूदाबाद को भेजा गया था। शिकायतकर्ता से बिना बात किए प्रकरण का गुणवत्तापरक निस्तारण नहीं किया गया। इस वजह से मामला दो जुलाई को डिफाल्टर श्रेणी में आ गया। इससे जिले की रैंकिंग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।