{"_id":"69839593bb6b78d2830adad5","slug":"sakran-robbery-case-clues-found-regarding-the-robbers-motorcycle-suspects-detained-details-to-be-revealed-soon-sitapur-news-c-102-1-slko1055-149595-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सकरन लूटकांड: बदमाशों की बाइक का लगा सुराग, हिरासत में संदिग्ध, खुलासा जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सकरन लूटकांड: बदमाशों की बाइक का लगा सुराग, हिरासत में संदिग्ध, खुलासा जल्द
Thu, 05 Feb 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। सकरन में 31 जनवरी को सराफा व्यापारी से हुई लूट मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। ऐसी आशंका है कि जल्द ही घटना का खुलासा हो सकता है। घटना में शामिल बाइक के बारे में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। लगातार संदिग्धों से पूछताछ जारी है।
31 जनवरी को दोपहर के समय बाइक सवार दो बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी मोनू रस्तोगी से जेवरात से भरा बैग छीन लिया था। व्यापारी अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित व्यापारी बिसवां कोतवाली क्षेत्र के पटना गांव के निवासी हैं। वह मोहलिया चौकी क्षेत्र में सर्राफे का व्यवसाय करते हैं। पुलिस सूत्र बताते हैं कि पुलिस की रडार पर कुछ गैंग हैं। जो कि इस घटना को अंजाम दे सकते हैं। ऐसे में कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। खुलासे के लिए कुल आठ टीमों को लगाया गया है।