फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Saints took second royal bath in Dadhichi Kund

Sitapur News: साधु संतों ने दधीचि कुंड में किया दूसरा शाही स्नान

Sat, 23 Mar 2024 03:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 23 Mar 2024 03:05 PM IST
विज्ञापन
Saints took second royal bath in Dadhichi Kund
नैमिषारण्य (सीतापुर)। देहदानी महर्षि दधीचि की पावन स्थली पर साधु संतों का दधीचि कुंड में दूसरा शाही स्नान शुक्रवार को हुआ। पुलिस प्रशासन की सुरक्षा के घेरे में विभिन्न अखाड़ों के साधु-संतों ने शाही स्नान किया।
विज्ञापन

84 कोसी परिक्रमा मेला के अध्यक्ष नारायण दास ने बताया कि शाही स्नान का प्रतिनिधित्व किसी विशेष संत द्वारा किया जाता है। वह संत राज्य और धर्म के प्रति संतों द्वारा राष्ट्र की रक्षा का वचन देता है। शुक्रवार को यहां विभिन्न प्रांतों से आए महंत वीरेंद्राचार्य, विमल मिश्रा, प्रीतम दास मुल्लाभिरी, प्रधान पुजारी राज नारायण पांडेय, मंहत अंजनी दास व अन्य साधु-संतों का प्रतिनिधित्व करते हुए बनगढ़ आश्रम के महंत संतोष दास खाकी हाथी घोड़ा पालकी पर सवार होकर पवित्र तीर्थ दधीच कुंड में शाही स्नान किया। महर्षि दधीचि के दर्शन किए। इसके बाद गृहस्थ आश्रम के आए सभी परिक्रमार्थियों ने तीर्थ में स्नान करके महर्षि दधीचि की अनुकंपा प्राप्त की। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि बबलू सिंह द्वारा नगर पालिका मिश्रिख के द्वारा माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर सीओ राजेश यादव, नायब तहसीलदार रामसूरत यादव, कानूनगो गिरीश चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed