फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Ruchi and Abhishek triumphed in the cross-country event.

Sitapur News: क्राॅस कंट्री में रुचि और अभिषेक ने मारी बाजी

Sat, 29 Aug 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 29 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ruchi and Abhishek triumphed in the cross-country event.
राष्ट्रीय खेल दिवस पर आरएमपी कॉलेज में क्रास कंट्री रेस के विजेता सम्मानित
सीतापुर। शहर स्थित आरएमपी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई। इस मौके पर आरएमपी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिला और पुरुष वर्ग की क्रॉस कंट्री रेस आयोजित की गई। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ अन्य प्रतिभागियों ने भी उत्साहपूर्वक दमखम दिखाया। इसमें रुचि व अभिषेक ने बाजी मारी। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष व मुख्य अतिथि अनूप कुमार गुप्ता, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय खिलाड़ी शिवपाल सिंह और प्राचार्य प्रोफेसर रजनीकांत श्रीवास्तव ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। कोच अजय राठौर और उनकी टीम ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। महिला वर्ग में रुचि श्रीवास्तव ने प्रथम, सोनाली देवी ने द्वितीय और रेनू शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में अभिषेक कुमार प्रथम, नैमिष कुमार द्वितीय और रवि कुमार तृतीय रहे। विजेताओं को ट्रैक सूट और टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

खेल समिति प्रभारी डॉ. अजीत यादव के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि अनूप कुमार गुप्ता ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ उनके भीतर अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और टीम भावना का विकास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य प्रोफेसर रजनीकांत श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खेलों के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा देता है। प्रोफेसर पवन कुमार यादव, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. हेमंत और डॉ. अशोक सिंह मौजूद रहे। संचालन डॉ. अजीत यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed