{"_id":"6abc06eccf7e75ef700c0814","slug":"riverside-villages-hit-as-saryu-overflows-hundreds-of-bighas-of-crops-submerged-sitapur-news-c-102-1-stp1002-164881-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सरयू के उफनाने से चपेट में तटवर्ती गांव, सैकड़ों बीघा फसल डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सरयू के उफनाने से चपेट में तटवर्ती गांव, सैकड़ों बीघा फसल डूबी
Wed, 30 Sep 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
रामपुर मथुरा। सरयू व चौका नदी में उफान से तटवर्ती क्षेत्र बाढ़ की चपेट में है। सरयू की बाढ़ का पानी पांच गांवों में घुस गया है। इसके चलते सैकड़ों बीघा फसल व कई संपर्क मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। तटवर्तीय क्षेत्र में कटान का खतरा भी मंडराने लगा है। बाढ़ पीड़ितों को दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए नावों का सहारा लेना पड़ रहा है। बाढ़ प्रभावित पांच गांवों के 25 परिवारों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।
सरयू नदी का जलस्तर मंगलवार को 10 सेंटीमीटर बढ़कर 118.90 मीटर पर पहुंच गया जो खतरे के निशान से सिर्फ 10 सेंटीमीटर नीचे है। तटबंध से अंगरौरा जाने वाले रास्ते पर करीब दो फीट से अधिक पानी बह रहा है। निरंजनपुरवा, नागेश्वरपुरवा, लोधन पुरवा और बुचऊपुरवा व प्यारेपुरवा समेत करीब 15 गांवों के संपर्क मार्गों पर पानी भरने से आवागमन नाव के सहारे हो रहा है। ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों को भी जोखिम उठाकर नाव से आवागमन करना पड़ रहा है। बाढ़ से तटवर्ती प्यारेपुरवा, अंगरौरा, अखरी व बाबाकुटी गांव के कई घरों में पानी भर गया है। यही हाल नगेशरपुरवा, बुचऊपुरवा का भी है।