{"_id":"6abc0b819a11212eb60087fa","slug":"juloos-e-mohammadi-taken-out-with-reverence-sitapur-news-c-102-1-slko1037-164848-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
Wed, 30 Sep 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
महमूदाबाद। जुलूस-ए-मोहम्मदी मदहे सहाबा मंगलवार को महमूदाबाद में पूरी अकीदत के साथ निकाला गया। मुख्य अतिथि मौलाना अब्दुल बारी फारूकी ने झंडा फहराकर जुलूस का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत मौलाना अहमद बिलाल कासमी की तिलावते कुरान पाक से हुई। इसके बाद विभिन्न अंजुमनों ने तराने और मदहे सहाबा की शान में नज्म व शेर पेश किए।
जुलूस रेलवे स्टेशन के पास स्थित जामा मस्जिद से शुरू होकर अपने कदीमी मार्ग पुरानी बाजार, कैथी टोला, तहसील मार्ग, चिकमंडी चौराहा और बजाजा बाजार होते हुए ठठेरी बाजार पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस के स्वागत के लिए जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे। सड़कों के दोनों ओर बिजली की झालरों से सजावट की गई थी। कई स्थानों पर लोगों ने अंजुमनों का स्वागत करते हुए उन्हें इनाम वितरित किए। इस दौरान जुलूस रूट पर जगह-जगह हलवा, चाट आदि के स्टाल भी लगाए गए।
जुलूस में महमूदाबाद के अलावा लखनऊ, बहराइच, जरवल, सीतापुर, बाराबंकी, बिसवां, सदरपुर, बकहुंआ, रामनगर, देवां, कुर्सी और टिकैतगंज समेत विभिन्न स्थानों की अंजुमनों ने शिरकत की। अतिथियों का स्वागत मिलाद कमेटी के सदर मो. तारिक ने जबकि संचालन मदरसा फैजुल उलूम मिलाद कमेटी के सदर अब्दुल कलाम ने किया। इस कार्यक्रम में चेयरमैन आमिर अरफात समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन के अधिकारी सुरक्षा निगरानी के लिए पूरे रूट पर सजगता के साथ निगरानी में जुटे रहे।