फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Result of half yearly exam will come tomorrow

Sitapur News: छमाही परीक्षा का कल आएगा रिजल्ट

Sat, 28 Dec 2024 08:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 28 Dec 2024 08:18 PM IST
विज्ञापन
Result of half yearly exam will come tomorrow
सीतापुर। परिषदीय विद्यालयों में चल रही अर्धवार्षिक परीक्षा शनिवार को समाप्त हो गई। अब नौनिहालों का रिजल्ट सोमवार को जारी किया जाएगा। शिक्षक रिजल्ट बनाने में जुटे हुए हैं।परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक की छमाही परीक्षा 23 दिसंबर को शुरू हुई थी। शनिवार को दोनों पालियों में परीक्षा संपन्न हो गई। अब रिजल्ट बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

शनिवार को परीक्षा के बाद शिक्षक उत्तरपुस्तिकाएं चेक करते नजर आए। एक शिक्षक ने बताया कि अधिकतर शिक्षकों ने परीक्षा के बाद उसी दिन उत्तर पुस्तिकाएं चेक कर ली थीं। अब केवल रिजल्ट तैयार करना है। हालांकि रिपोर्ट कार्ड के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से कोई बजट नहीं दिया गया है। प्रधानाध्यापक कंपोजिट ग्रांट से इसकी व्यवस्था करेंगे। सोमवार को नौनिहालों व उनके अभिभावकों को विद्यालय बुलाया गया है। इस दौरान शिक्षक अभिभावकों के सामने रिपोर्ट कार्ड देंगे। साथ ही अभिभावकों को उनके बच्चे के बेहतर परिणाम को बताएंगे।
विज्ञापन




सोमवार को बांटा जाएगा रिजल्ट

बेहतर तरीके से बच्चों की छमाही परीक्षाएं संपन्न हो गईं हैं। नौनिहालों को सोमवार को रिजल्ट बांटा जाएगा। इसको लेकर तैयारियां चल रही है।

अखिलेश प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed