फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Ban on heavy vehicles from Bahuguna to Bus Stand intersection starts today.

Sitapur News: बहुगुणा से बस अड्डा चौराहे तक भारी वाहनों पर आज से पाबंदी

Wed, 23 Sep 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 23 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Ban on heavy vehicles from Bahuguna to Bus Stand intersection starts today.
सीतापुर। ओवरब्रिज निर्माण के चलते बस अड्डा चौराहे से बहुगुणा चौराहे तक भारी वाहनों की आवाजाही बुधवार 23 सितंबर से बंद हो जाएगी। इस मार्ग पर सिर्फ हल्के वाहनों की आवाजाही होगी। यातायात पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

नियम का पालन सुनिश्चित कराने के लिए यहां पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। बस अड्डे चौराहे के पास ही लखीमपुर मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग बनी हुई है। उस पर ओवरब्रिज का निर्माण का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

पुल का एक छोर बहुगुणा चौराहे की तरफ तो दूसरा छोर पुलिस लाइन गेट की तरफ है, लगातार दोनों छोरों पर निर्माण कार्य चल रहा है। यह पुल बसअड्डा चौराहे के ऊपर से भी होकर गुजरेगा। बसअड्डा से बहुगुणा चौराहे के बीच एक निजी विद्यालय पड़ता है, यहां छात्र सुबह और दोपहर के समय आते-जाते हैं। रास्ता संकरा होने के कारण भारी वाहनों के संचालन से हादसे का अंदेशा बना रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते ही प्रशासन ने भारी वाहनों जैसे बस, ट्रक की आवाजाही को इस मार्ग पर बैरिकेड लगाकर रोक दिया है।
सात पुलिसकर्मियों की रहेगी तैनाती : यातायात प्रभारी यज्ञपाल वर्मा ने बताया कि जब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता तब तक इस मार्ग से भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अनुपालन के लिए सात पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इनमें से बस अड्डा चौराहे पर चार, बहुगुणा चौराहे पर दो और विद्यालय के पास एक पुलिसकर्मी तैनात किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed