{"_id":"5d35f1f98ebc3e6cfe43b89a","slug":"repaired-damaged-minor-sitapur-news-lko472232633","type":"story","status":"publish","title_hn":"लहरपुर में क्षतिग्रस्त माइनर की गई दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लहरपुर में क्षतिग्रस्त माइनर की गई दुरुस्त
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। नहर विभाग ने क्षेत्र से दर्जिनपुरवा के पास क्षतिग्रस्त तेंदुआ माइनर को दुरुस्त किया। यह माइनर रविवार को कट गई थी। इससे करीब 50 बीघा फसलें जलमग्न हो गई थी। क्षतिग्रस्त पटरी दुरुस्त होने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली।
तहसील इलाके से निकली तेंदुआ माइनर रविवार को दर्जिनपुरवा के निकट दक्षिण पटरी 3 मीटर कट गई थी। जिससे 50 बीघा फसल पानी में डूब गई थी, इनमें किसान रामसुमेर, मिश्रीलाल, महादेव, राम हेतु, नफीस, भल्लर, नसीम, सुरेश, श्यामलाल, आमीन, यासीन, इस्हाक आदि की धान एवं मेंथा लगी फसल जलमग्न हो गई थी।
जेई मयंक त्रिपाठी ने बताया कि नहर पटरी की मरम्मत कर दी गई है और नहर का पानी आगे की गांवों में टेल तक जा रहा है।