फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   relief from heat if cloudy

Sitapur News: बादल छाए तो गर्मी से मिली राहत

Sun, 23 Apr 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 23 Apr 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
relief from heat if cloudy
सीतापुर। मौसम का मिजाज रविवार की शाम एकाएक बदल गया। आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच तेज हवाएं चलने लगीं। पारा लुढ़ककर 36 डिग्री पर पहुंच गया। बदली छाने पर लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन


वहीं, मंडराते बादलों को देख किसानों की धड़कनें तेज हो गईं। बारिश होने पर फसलों के नुकसान की आशंका से अन्नदाता चिंतित नजर आए। सोमवार को बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश के आसार मौसम वैज्ञानिक जता रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार की सुबह सूरज के तेवर तल्ख रहे। तेज धूप ने भीषण गर्मी का अहसास कराया।
दिन चढ़ने के साथ तपिश बढ़ने से लोग कम ही बाहर निकले। गर्मी से परेशान लोगों को शाम के समय मौसम के अचानक बदलने से तब राहत मिली जब आसमान में बादल छाने के साथ तेज हवाएं चलने लगीं। मौसम खुशनुमा देख लोग घरों की छतों व लॉन में आ गए। शहर में मौसम का लुत्फ उठाने के लिए लोग पार्क पहुंच गए। बच्चे पार्कों में मस्ती करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बारिश की संभावना देख किसान परेशान हो उठे। दरअसल इस समय गेंहू की कटाई और मड़ाई चल रही है। बारिश हुई तो गेंहू की फसल को नुकसान पहुंचेगा। इससे चिंतित किसान बारिश न होने की ईश्वर से प्रार्थना करते रहे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सोमवार को बादलों की आवाजाही के बीच कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed