{"_id":"685313c3da86dcef960d1ce5","slug":"regulator-will-save-us-from-the-devastation-caused-by-floods-swatantrdev-sitapur-news-c-102-1-stp1002-134645-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ की तबाही से बचाएगा रेगुलेटर : स्वतंत्रदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ की तबाही से बचाएगा रेगुलेटर : स्वतंत्रदेव
Thu, 19 Jun 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
रामपुर मथुरा में बाढ़ राहत परियोजना का निरीक्षण करते जलशक्ति मंंत्री। -संवाद
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को 168.60 करोड़ की सात परियोजनाओं का शिलान्यास व 46.74 करोड़ की नौ परियोजनाओं का लोकार्पण किया। बंगालीघाट के गोबरहिया नाले पर रेगुलेटर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इस दौरान जन चौपाल में ग्रामीणों से संवाद किया, किसानों को प्रशस्तिपत्र वितरित किए, चहलारीघाट व गनेशपुर के मध्य बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
जल शक्ति मंत्री सबसे पहले बुधवार दोपहर 12 बजे बंगालीपुरवा घाट पर पहुंचकर 20 करोड़ रुपये की लागत की 100 मीटर लंबे तथा साढ़े पांच मीटर चौड़े रेगुलेटर निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। उन्होंने बताया कि यह परियोजना डेढ़ साल में पूरी होगी। इससे करीब 30 गांवों की 25 हजार की आबादी को बाढ़ से होने वाले फसल के नुकसान से राहत मिलेगी।
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पंचायत भवन में आम, बरगद, कनक, चंपा व चक्रीय पौधों का रोपण किया। बंगाली घाट पर जन चौपाल में लोगों को सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक ज्ञान तिवारी व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने भी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन
200 पात्रों को आयुष्मान कार्ड व लघु सिंचाई विभाग द्वारा लाभान्वित किसानों को प्रशस्तिपत्र वितरित किए। श्रमिकों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। बाबा बालकराम इंटर कॉलेज की पुरातन छात्र शिवानी मौर्य को नीट में ऑल इंडिया आठवीं रैंक लाने पर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता सिंचाई विशाल पोरवाल, अधिशाषी अभियंता लघु सिंचाई हरिश्चंद्र गुप्ता, लक्ष्मी नारायण मौर्य, मनोज सिंह, बिक्कू अवस्थी, केशव, बड़कन्नू, चरण व धीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
बाढ़ सुरक्षात्मक परियोजना की परखी गुणवत्ता
जल शक्ति मंत्री ने बगस्ती में सरयू नदी के दाएं तट पर स्थित चहलारीघाट गनेशपुर के किमी. 18.920 से किमी. 19.670 के मध्य बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना की गुणवत्ता परखी। उन्होंने बताया कि सीतापुर में 168 करोड़ की लागत वाली 10 परियोजनाओं पर काम चल रहा है जिसमें करीब नौ परियोजनाओं पर काम भी पूरा हो चुका है। जो परियोजनाएं अभी अधूरी हैं, उन्हें शीघ्र समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।