{"_id":"64f3823d533af08ca00a6fe4","slug":"recovered-six-lakhs-by-turning-the-phone-sitapur-news-c-102-1-slko1053-2168-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: फोन घुमाकर वसूले छह लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: फोन घुमाकर वसूले छह लाख
Sun, 03 Sep 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। 10 हजार से अधिक रुपये के बिजली बकायेदारों के खिलाफ फोन घुमाओ अभियान रफ्तार पकड़ रहा है। दो दिन के अभियान में छह लाख रुपये वसूले गए हैं। अधिशासी अभियंता द्वितीय दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि इस अभियान के तहत बड़े बकायेदारों को सुबह 10 से शाम पांच बजेे तक फोन किया गया। जिसमें बकायेदारों ने अच्छा रिस्पांस भी दिया है। शनिवार को करीब 50 हजार बकाया वसूला गया। दो दिन में करीब छह लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है।
दो दिन में शुरू होगा ट्रांसफॉर्मर, 50 हजार को फायदा
सीतापुर। नैपालापुर उपकेंद्र की क्षमता में वृद्धि कर दी गई है। यहां पर पांच केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर आ गया है। शनिवार को अधिशासी अभियंता द्वितीय दिलीप गुप्ता ने उपकेंद्र पर पहुंचकर मौके का जायजा लिया। उन्होंने बताया इस उपकेंद्र की क्षमता पहले 10 केवीए थी। अब इसे बढ़ाकर 15 केवीए कर दिया गया है। यहां पांच एमवीए के ट्रांसफॉर्मर को स्थापित किया जा रहा है। तीन दिन के अंदर इसे चालू कर दिया जाएगा। इससे करीब 50 हजार उपभोक्ताओं को फायदा होगा।