{"_id":"67d9bbf6842f61704d0f6414","slug":"reach-the-assessment-center-on-time-avoid-bringing-mobile-phones-sitapur-news-c-102-1-slko1053-128707-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मूल्यांकन केंद्र पर समय से पहुंचे, मोबाइल लाने से बचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मूल्यांकन केंद्र पर समय से पहुंचे, मोबाइल लाने से बचें
Wed, 19 Mar 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
बैठक में निर्देश देते डीआईओएस।
सीतापुर। जिले में चार केंद्रों पर 19 मार्च से बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू होगा। मूल्यांकन से पहले मंगलवार को डीआईओएस ने परीक्षकों के साथ बैठक कर कई जानकारियां दीं। परीक्षकों को केंद्र में मोबाइल न लाने व बिना सूचना के बाहर न जाने के सख्त निर्देश दिए।
राजकीय इंटर कॉलेज, सीतापुर में आयोजित बैठक में 20 उप प्रधान परीक्षक, 193 सहायक परीक्षाओं में भाग लिया। जीआईसी के उप प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहा कि मूल्यांकन केंद्र पर मोबाइल कतई न लाएं। यदि अपरिहार्य कारणों से लाते हैं तो नियत स्थान पर मोबाइल को स्विच ऑफ करके जमा कर दें। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन 19 मार्च से सुबह 10 से शाम पांच बजे तक प्रतिदिन होगा। इसमें परीक्षकों को प्रतिदिन मानक के अनुसार 45 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करना होगा। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि छात्रों के द्वारा परीक्षा में किस प्रकार से कॉपी लिखकर प्रस्तुत की गई है उसी के अनुसार उसका मूल्यांकन करें। यदि छात्र अत्यंत मेधावी है तो उसकी योग्यता के अनुसार उसको अंक अवश्य दें।
राजकीय इंटर कॉलेज, सीतापुर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार परिहार ने बताया कि मूल्यांकन केंद्र पर नियुक्त किए गए उप प्रधान परीक्षकों व सहायक परीक्षकों के लिए परिचय पत्र जरूरी है। परिचय पत्र संबंधित मूल्यांकन केंद्र पर ही बनाए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक परीक्षक अपने दो-दो फोटो साथ में लेकर के मूल्यांकन केंद्र पर 10 बजे हर हालत में उपस्थित हो। प्रतिदिन परीक्षकों की उपस्थिति ऑनलाइन यूपी बोर्ड प्रयागराज को प्रेषित की जाएगी। इसके लिए समय का विशेष ध्यान रखें। मूल्यांकन केंद्र पर एक बार आने के बाद नियत समय पर ही मूल्यांकन केंद्र से बाहर जाए। बीच-बीच में इधर-उधर कतई न जाए। यदि कोई अपरिचित व्यक्ति आपसे संपर्क करने का प्रयास करें तो इसकी सूचना केंद्र व्यवस्थापक को तत्काल दें। केंद्र पर तैनात पर्यवेक्षक राकेश कुमार गौतम ने बताया कि मूल्यांकन शुचितापूर्ण ढंग से किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. तहसीलदार, यतिन कुमार सिंह, सुधीर कुमार शुक्ला, राजीव कुमार अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।