फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Rape victim can file a case in any police station

किसी भी थाने में केस दर्ज करा सकती दुष्कर्म पीड़िता

Wed, 03 Feb 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Rape victim can file a case in any police station
सीतापुर में पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में महिलाओं की शिकायत सुनती राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता ब? - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल ने बुधवार को जिले का दौरा किया। उन्होंने मानपुर इलाके के बेलवा बहादुर गांव पहुंच कर जागरूकता शिविर में महिलाओं की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता किसी भी थाने में अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है।
विज्ञापन

महिला आयोग की सदस्य दोपहर करीब डेढ़ बजे लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस पहुंची। वहां पहले वह पत्रकारों से रूबरू हुईं। उन्होंने पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 18 पीड़िताएं लोक निर्माण विभाग महिला आयोग की सदस्य से मिलने पहुंची थीं।
विज्ञापन

इनमें खैराबाद इलाके की सुषमा देवी ने पति की संदिग्ध हालात में मौत के बाद विपक्षियों द्वारा परेशान किया जाना बताया। इस पर महिला आयोग की सदस्य ने सीओ सिटी को कार्रवाई के निर्देश दिए। तीन तलाक की पीड़िता परवीन अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ पहुंची थी। इस मामले में भी महिला आयोग की सदस्य ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह राजेश्वरी आदि 18 महिलाएं अपनी समस्या लेकर पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्वनी कुमार सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इससे पूर्व महिला आयोग की सदस्या ने मानपुर इलाके के बेलवा बहादुरपुर गांव में कुसुम, पूनम मौर्या शाहीन बानो आदि की समस्याएं भी सुनीं। कार्यक्रम संयोजक अनवार हुसैन ने आये हुए अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर तहसीलदार बिसवां अभिचल प्रताप सिंह, एसओ संयज कुमार आदि मौजूद थे।

भावुक हुईं रिजवाना
मानपुर (सीतापुर)। मानपुर इलाके के बेलवा बहादुर कार्यक्रम में पहुंचीं आयोग की सदस्या सुनीता बंसल गांव की रिजवाना के घर पहुंच गई। रिजवाना को प्रधानमंत्री आवास मिला है। उसका प्रधानमंत्री योजना के तहत नया घर बन गया है। अचानक सुनीता बंसल के घर पहुंचने पर रिजवाना भी भावुक हो गई। सुनीता बंसल ने रिजवाना से आवास के बारे में जानकारी ली। साथ ही यह भी पूछा कि उसने किसी को कोई कमीशन तो नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed