{"_id":"5d7fd1428ebc3e93b0396423","slug":"ranjan-priya-hospital-seal-sitapur-news-lko4819103122","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजीकरण न होने पर रंजन प्रिया अस्पताल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजीकरण न होने पर रंजन प्रिया अस्पताल सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधौली (सीतापुर)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को नगर में संचालित रंजन प्रिया हॉस्पिटल पर छापामारी की। अस्पताल में मेडिकल वेस्ट का उचित निस्तारण नहीं किया जा रहा था। बिना पंजीकरण के अस्पताल संचालित होता मिला। इस पर टीम ने अस्पताल को सील कर दिया।
अनाधिकृत रूप से संचालित अस्पतालों व नर्सिंग होम के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग अभियान चला रहा है। सोमवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेन्द्र शाही के नेतृत्व में टीम ने नगर के रंजन प्रिया हॉस्पिटल में छापामारी की। इससे अस्पताल स्टाफ में हड़कंप मच गया। अस्पताल बिना पंजीकरण के संचालित किया जाता मिला।
मानक भी पूरे नहीं मिले। अस्पताल में बायोमेडिकल वेस्ट नियमों का पालन भी नहीं किया जा रहा था। अस्पताल की प्रभारी मंजू सिंह और डॉ. सुमैया कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरसी चौधरी ने बताया पंजीकरण प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर पाने और नियमों की अनदेखी के कारण अस्पताल सील कर दिया गया है।