फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Ramshila will tour the city in a chariot, Charan Paduka will be seen

Sitapur News: रथ से नगर भ्रमण करेगी रामशिला, चरण पादुका के होंगे दर्शन

Thu, 18 Jan 2024 08:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 18 Jan 2024 08:54 PM IST
विज्ञापन
Ramshila will tour the city in a chariot, Charan Paduka will be seen
सीतापुर। अयोध्या में 22 जनवरी को प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम वाले दिन सीतापुर में भी विशेष आयोजन होंगे। श्याम मित्र मंडल व आदर्श व्यापार मंडल की ओर से एक विशेष रथयात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने बताया कि 22 जनवरी को रथयात्रा पूरे नगर क्षेत्र का भ्रमण करेगी। इसमें मुख्य आकर्षण राम सेतु की राम शिला, वानर सेना और चरण पादुका दर्शन होंगे।
विज्ञापन

व्यापारी नेता अंकित अग्रवाल ने बताया कि रथयात्रा बड़े हनुमान मंदिर से दोपहर डेढ़ बजे शुरू होगी। शहर के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए मानस मंदिर सरोजिनी वाटिका में समाप्त होगी। शाम को भजन संध्या व रात में आतिशबाजी और दीपदान किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि नमींद्र अवस्थी ने बताया कि इस दौरान 251 बटुक ब्राह्मणों संग रामध्वजाएं लेकर रामभक्त रथयात्रा में शामिल होंगे। रास्ते में जगह-जगह रथयात्रा का स्वागत भी किया जाएगा। प्रसाद भी बांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed