{"_id":"61fd7711d55d1b282435f1dd","slug":"ram-temple-in-ayodhya-corridor-in-kashi-worried-for-mathura-sitapur-news-lko6164237131","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में राममंदिर, काशी में कारीडोर, मथुरा के लिए चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में राममंदिर, काशी में कारीडोर, मथुरा के लिए चिंतित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसवां/कमलापुर (सीतापुर)। हाल ही में सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं अपर्णा यादव ने गुुरुवार को बिसवां में कहा कि सरकार ने राम मंदिर निर्माण शुरू करा दिया है। अब हम लोग मथुरा के लिए चिंतित हैं। उन्होंने ये बातें बिसवां में भाजपा प्रत्याशी की ओर से आयोजित मतदाता संवाद के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद का अलख जगाने का काम कर रही है। इस बार का चुनाव धर्मयुद्ध है। अपने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को ध्यान में रखकर मतदान करना। अपर्णा यादव ने कहा कि भाजपा विकास की राजनीति करती है। प्रदेश के लोगों को छह एक्सप्रेसवे की सौगात दी है। कहा कि राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। काशी में कारीडोर का निर्माण किया जा रहा है। मथुरा के लिए हम लोग चिंतित हैं।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं को टिकट वितरण मात्र दिखावा है। अगर पार्टी महिलाओं को बढ़ावा दे रही है तो उत्तराखंड और पंजाब में महिला प्रत्याशियों को अधिक टिकट क्यों नहीं दिए। अपर्णा यादव ने इसके साथ ही कसमंडा विकास खंड के सिकलनियां चौराहे पर भी मतदाता संवाद कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर भाजपा सरकार की ओर से किए गये विकास कार्यों को सराहा।