{"_id":"594413ef4f1c1bbe128b4674","slug":"rain-relief-from-the-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमझिम फुहारों ने गर्मी से दिलाई राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमझिम फुहारों ने गर्मी से दिलाई राहत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
rain
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रही भीषण गर्मी और उमस से शुक्रवार को बदली और रिमझिम फुहारों ने लोगों को राहत दिलाई। हल्की बारिश के कारण तापमान लुढ़ककर 37 डिग्री पर आ पहुंचा, बादलों के बीच दोपहर तक मौसम खुशनुमा रहा।
विज्ञापन
बादलों की आवाजाही के बीच दोपहर बाद हल्की धूप खिली। हालांकि इससे तापमान में कुछ ज्यादा वृद्धि नहीं हुई और मौसम सामान्य बना रहा। शुक्रवार सुबह से ही पुरवाई हवाओं ने गर्मी से राहत दिलाई।
विज्ञापन
बादलों के बीच बारिश की फुहारों से तापमान लुढ़का गया। मौसम सुहाना हुआ तो लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि दोपहर बाद आसमान साफ होने पर धूप खिल उठी। लेकिन तापमान पर धूप का कोई खास असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
हवा में नमी बनी रहने से गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को पारा 4 डिग्री लुढ़क गया। तापमान में कमी से गर्मी का अहसास कम ही हुआ। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले चौबीस घंटों तक मौसम का मिलाजुला असर रहने के आसार हैं।