{"_id":"5db33a478ebc3e93cb766d8c","slug":"raid-on-crackers-shops-sitapur-news-lko4889737145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की दो जगह छापेमारी, आतिशबाजी का विस्फोटक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की दो जगह छापेमारी, आतिशबाजी का विस्फोटक बरामद
विज्ञापन
रामपुर मथुरा/कमलापुर (सीतापुर)। पुलिस ने जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर भारी मात्रा में आतिशबाजी व आतिशबाजी का सामान तैयार करने वाली सामग्री बरामद की है। इस दौरान एक स्थान से पुलिस ने अवैध पटाखा व्यवसाय करने वाले को दबोचा है, वहीं दूसरे स्थान से आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।
रामपुर मथुरा एसओ कुलदीप तिवारी ने एक अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने छापे मारकर करीब साढ़े चार क्विंटल पटाखा और बारूद बरामद की गई है। रामपुर मथुरा थाना पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र के चांदपुर क़स्बा निवासी हुसैनी काफी दिनों से बिना लाइसेंस के ही पटाखा बेचने का धंधा चोरी चुपके कर रहा था।
इस समय दीपावली पर कुछ दिन पूर्व उसने लखनऊ स्थित किसी पटाखा व्यवसायी से अवैध रूप से करीब साढ़े चार क्विंटल पटाखे का भंडारण किया था। इस भंडारण की सूचना पर चांदपुर चौकी प्रभारी ने दल बल सहित छापा मारा। इसमें बारूद सहित पटाखा तो पुलिस के हाथ लग गया, लेकिन आरोपी हुसैनी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर दिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। इसके अलावा कमलापुर पुलिस ने क्षेत्र के बम्भेरा गांव में आतिशबाज फैय्याज अली के यहां छापा मारकर उसे दबोच लिया।
एसओ आरबी सुमन का कहना है कि फैय्याज अली अवैध रूप से पटाखा व्यवसाय करता था। उसके कब्जे से भारी मात्रा में आतिशबाजी का बना हुआ व अधबना सामान बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है।