{"_id":"68b48df08fef180af507dddd","slug":"rahveer-will-be-selected-from-17-in-the-district-sitapur-news-c-102-1-stp1002-139362-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: जिले में 17 में से चुना जाएगा राहवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: जिले में 17 में से चुना जाएगा राहवीर
Sun, 31 Aug 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। घायलों को समय से अस्पताल पहुंचाकर आप राहवीर बन सकते हैं। राहवीर चुने जाने पर आपको 25 हजार का इनाम मिलेगा। यह राशि पहले पांच हजार थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। सीतापुर में 17 लोगों को चिह्नित किया गया है। अब जिला कमेटी इनमें से राहवीर का चयन करेगी। चयनित राहवीर को बढ़ी हुई प्रोत्साहन राशि (25 हजार रुपये) प्रदान की जाएगी।
एआरटीओ प्रशासन सर्वेश चतुर्वेदी ने बताया कि यदि कोई नागरिक सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन-ऑवर (पहले 1 घंटे) के भीतर अस्पताल पहुंचाता है और घायल की जान बच जाती है तो उस मददगार को 25 हजार का इनाम दिया जाएगा। यह पुरस्कार राशि पहले पांच हजार रुपये थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि घायल को सीधे अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सक की ओर से पुलिस को सूचना दी जाती है। इसकी एक प्रति उस नागरिक को भी सौंपी जाएगी। पुलिस इस संबंध में कलेक्टर को भी पत्र लिखेगी। इसके बाद चयनित राहवीर के बैंक खाते में परिवहन विभाग की ओर से धनराशि ट्रांसफर की जाएगी।
एआरटीओ ने बताया कि जिला अस्पताल से मिली रिपोर्ट के आधार पर 17 लोगों को चिह्नित किया गया है, जिन्होंने घायलों की मदद की है। अब जिला कमेटी में शामिल डीएम, एसपी, सीएमओ और एआरटीओ इन 17 मददगारों में से राहवीर का चयन करेंगे। इसके बाद राहवीर को बढ़ी हुई प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।